आज हम आपको उन खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ के नाम इस सूची 109 मैचों में कप्तानी करते हुए 25 शतक है। ग्रीम स्मिथ साउथ अफ्रीका के एक प्रमुख खिलाड़ी रहे हैं।
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली का नाम इस सूची में दूसरे स्थान पर मौजूद है। विराट कोहली ने 68 मैचों में कप्तानी करते हुए 20 शतक लगाए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने 77 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है। इस दौरान रिकी पोंटिंग का बल्ला आग उगलने में कामयाब रहा है और 19 शानदार शतक जड़ा है।
ऑस्ट्रेलिया के स्टीव वा ने अपनी टीम के लिए कुल 57 टेस्ट मैचों में कप्तानी का कार्यभार संभाला है। इस दौरान उन्होंने 15 शतक अपने नाम किए हैं।
एक और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज बल्लेबाज एलेन बार्डर का नाम इस सूची में शामिल है। एलन बॉर्डर ने अपनी टीम के लिए 93 टेस्ट मैचों में कप्तानी की है और इस दौरान उन्होंने 15 सेंचुरी जड़ी है।
स्टीव स्मिथ भी ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज हैं। स्टीव स्मिथ ने 38 टेस्ट मैचों में टीम की कमान संभाली है और इस दौरान उन्होंने 15 शतक लगाए हैं।
इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट का करियर शानदार रहा है। जो रूट ने 64 मैचों में कप्तानी करते हुए अपनी टीम के लिए 14 शतक जड़े हैं।