2023 आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाज


By Prakhar Pandey08, Feb 2024 01:49 PMnaidunia.com

आईपीएल में छक्के

IPL रोमांच का टूर्नामेंट होता है। इस लीग में छक्के और चौकों का अहम महत्व होता है। आइए जानते है 2023 आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले बल्लेबाजों के बारे में।

डु प्लेसिस

फॉफ डू प्लेसिस ने आरसीबी के लिए खेलते हुए 2023 आईपीएल में 14 मैचों की 14 पारियों में 730 रन बनाए थे। इस दौरान डु प्लेसिस ने 36 छक्के मारे थे।

शिवम दुबे

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए शिवम दुबे ने 16 मैचों की 14 पारियों में 418 रन मारे थे। इस दौरान दुबे ने 35 छक्के मारे थे।

शुभमन गिल

गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए शुभमन गिल ने 17 मैच की 17 पारियों में 890 रन बनाए थे। गिल ने 33 छक्के लगाए थे।

ग्लेन मैक्सवेल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हुए ग्लेन मैक्सवेल ने 14 मैच की 14 पारियों में 31 छक्के लगाए थे। मैक्सवेल ने 2023 सीजन में 400 रन बनाए थे।

ऋतुराज गायकवाड़

ऋतुराज गायकवाड़ ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए 16 मैच की 15 पारियों में 590 रन बनाए थे। गायकवाड़ ने आईपीएल के इस संस्करण में 30 छक्के मारे थे।

रिंकू सिंह

कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए रिंकू सिंह ने 14 मैचों में 29 छक्के मारे थे। पूरे टूर्नामेंट में रिंकू लाजवाब रहे थे। इस दौरान उन्होंने 16 पारियों में 474 रन बनाए थे।

सूर्यकुमार यादव

मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव ने 16 मैच की 16 पारियों में 605 रन बनाए थे। इस दौरान स्काई ने 28 छक्के मारे थे।

खेल से जुड़ी खबरों के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आईपीएल में कहर बरपा सकते हैं ये 7 ऑलराउंडर