वास्तु के अनुसार घर में रखी हर छोटी से छोटी चीज आपके जीवन पर प्रभाव डालती हैं। आइए जानते हैं वास्तु के मुताबिक कैसा होना चाहिए आपके घर का फर्नीचर?
हर घर में फर्नीचर एक मूल जरूरत है। ऐसे में आपको यह जरूर पता होना चाहिए कि आपके घर में पड़े फर्नीचर से कहीं वास्तु दोष तो नहीं हो रहा है।
बेडरूम से जुड़े वास्तु के अनुसार कमरे में रखा जाने वाला बेड लकड़ी का बना हुआ होना चाहिए। आपका बेड हमेशा आयताकार (rectangular) या वर्गाकार(square) होना चाहिए।
बेड के अलावा कमरे में अलमारी, ड्रेसिंग टेबल आदि भी होता हैं। बेड के साथ-साथ आपको इन सभी चीजों को भी कमरे में सही दिशा में रखना चाहिए।
शीशे पूर्वी दीवार और उत्तरी दीवार पर लगा होना चाहिए। बेड की तरफ शीशा लगाने से सोते हुए व्यक्ति की परछाई दिखती है।
अलमारी के दरवाजे पर शीशा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा आ सकती हैं। अलमारी हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। इससे रूम में पॉजिटिव एनर्जी आती है।
बेडरूम को हमेशा साफ सुथरा रखना चाहिए। कमरे से सोने से पहले इलेक्ट्रॉनिक आइटम को घर से बाहर निकाल दें।
बेडरूम में सोते वक्त दरवाजे और खिड़कियां बंद रखनी चाहिए। इससे आपको रात में अच्छी नींद आएगी।