वास्तु शास्त्र में बेडरूम से जुड़े कुछ नियमों का उल्लेख मिलता है। माना जाता है कि बेड के नीचे कुछ चीजों को रखना शुभ नहीं होता है।
बेडरूम में बेड के नीचे अक्सर लोग जूते-चप्पल रख देते हैं। हालांकि, ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
बेड के नीचे इलेक्ट्रिक सामान रखने से भी बचना चाहिए। ऐसी चीजों को रखने का बुरा असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ सकता है।
कुछ लोग बेड के नीचे तिजोरी या पर्स भी छुपाकर रख देते हैं, लेकिन वास्तु शास्त्र में ऐसा करना सही नहीं माना जाता है।
खाना खाने के बाद गंदे या खाली बर्तनों को बेड के नीचे न रखें। ऐसा करने वालों के शरीर पर नकारात्मकता का प्रभाव पड़ता है।
अगर आप बेड के नीचे आभूषण रखते हैं तो इस गलती को सुधार लें। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, ऐसा करने वालों के पैसों में बरकत नहीं होती है।
बेड के नीचे किसी भी गलत चीज को रखने से व्यक्ति की नींद प्रभावित हो सकती है। इसकी वजह से आपकी रात की नींद भी उड़ सकती है।
सोने से पहले एक बार बेड के नीचे देख लें कि कोई अशुभ चीज तो नहीं रखी है। दरअसल, ऐसी चीजों की वजह से घर में दुर्भाग्य आता है।
यहां हमने जाना कि बेड के नीचे किन चीजों को नहीं रखना चाहिए। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ