दिमाग खराब करती हैं बिस्‍तर के पास रखीं ये चीजें


By Sahil04, Dec 2023 01:51 PMnaidunia.com

बेडरूम के लिए वास्तु टिप्स

बेडरूम में रात के समय लोग ज्यादा समय गुजारते हैं। वास्तु शास्त्र में इसे घर का महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है और इससे जुड़े कुछ नियमों के बारे में भी बताया गया है।

बेड के पास क्या न रखें?

वास्तु की मानें तो व्यक्ति को बेड के पास कुछ चीजों को रखने से बचना चाहिए। इन चीजों का नकारात्मक असर आपके जीवन पर पड़ता है।

जूते-चप्पल न रखें

ज्यादातर लोग बेड के नीचे जूते-चप्पल रख देते हैं। वास्तु शास्त्र में ऐसा करने की मनाही है। यदि आपको भी यह आदत है तो समय रहते इसे बदल लें।

झाड़ू रखने से बचें

धार्मिक मान्यता के अनुसार, झाड़ू में धन के देवी लक्ष्मी वास करती हैं। आर्थिक दिक्कतों से बचने के लिए इसे बिस्तर के नीचे नहीं रखना चाहिए।

सोना या चांदी की ज्वेलरी

वास्तु शास्त्र में बेड की नीचे सोना या चांदी के जेवर रखना शुभ नहीं माना जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से वास्तु दोष लग सकता है।

पानी की बोतल न रखें

यह आदत तो बेहद आम है। ज्यादातर लोग बेड के पास पानी की बोतल रखते हैं। बता दें कि इसकी वजह से कुंडली में चंद्रमा दोष लग सकता है।

कप या गिलास

रात को बिस्तर के पास खाली कॉफी कप या गिलास नहीं रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार, बगैर धुले हुए बर्तन रखने से रात को बुरे सपने आते हैं।

किताब रखकर न सोएं

अक्सर सभी सोते समय किताब को बेड के पास ही रख देते हैं। हालांकि, ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

समय खराब चल रहा है तो कर लें 1 यह उपाय