मंगलवार को हनुमान जी के 108 नामों का जाप करने से क्या होता है?


By Ritesh Mishra17, Dec 2024 11:21 AMnaidunia.com

सनातन धर्म में मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। इस दिन बजरंगबली के 108 नामों का जाप करना बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है। आज इस लेख के जरिए जानेंगे कि मंगलवार को हनुमान जी का 108 बार नाम लेने से क्या होता है?

मंगल दोष में फायदेमंद

जिस भी व्यक्ति के कुंडली में मंगल दोष है, उनके लिए हनुमान जी के 108 नामों का जाप करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में आ रही बाधाएं दूर होती है।

नकारात्मक ऊर्जा से छुटकारा

हनुमान जी के नामों का 108 बार जाप करने से जीवन में मौजूद भय, चिंता और नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। साथ ही साथ इससे मानसिक शांति मिलती है।

आत्मविश्वास

राम भक्त हनुमान जी को बल और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। उनके नामों का जाप करने से व्यक्ति में आत्मविश्वास और साहस आता है।

शत्रु बाधा से छुटकारा

जो लोग शत्रुओं या अपने विरोधियों से परेशान हैं, उन्हें हनुमान जी के 108 नामों का जाप करना चाहिए। इससे शत्रु पर विजय मिलती है।

रोगों से छुटकारा

हनुमान जी के 108 नामों का जाप कर स्वास्थ्य से संबंधी समस्या दूर होती हैं। यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत रखने में मदद करता है।

ग्रह दोषों का निवारण

बजरंगबली के नामों का जाप करने से ग्रहों की अशुभ स्थिति का प्रभाव कम होने लगता है। खास तौर पर शनि की साढ़े साती और ढैय्या में यह उपाय काफी काम का है।

घर में सुख-समृद्धि

मंगलवार को हनुमान जी के 108 नामों का जाप करने से घर में पॉजिटिविटी आती है। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।

मंगलवार को हनुमान जी के 108 नामों का जाप कर आप भी अपने जीवन की इन परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। इसी तरह धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

महिलाओं के गर्दन पर तिल होना देते हैं ये संकेत