Benefit of Pulse: इन 4 दालों का सेवन है सेहत के लिए लाभकारी


By Navodit Saktawat04, Feb 2023 08:03 PMnaidunia.com

पौौष्टिकता से भरपूर

सभी दालें पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। आप दाल का सेवन कर के शरीर के लिए आवश्यक कई विटामिन्स की पूर्ति कर सकते हैं। दाल में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है, जो शरीर के विकास के लिए आवश्यक है।

मूंग की दाल

इसमें कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और कई विटामिन्स होते हैं। यह पाचन तंत्र, हड्डियां, आंखें, बाल, त्वचा आदि के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है।

मसूर की दाल

इसमें फाइबर, प्रोटीन, आयरन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह वजन घटाने के साथ, हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायक है। मसूर की दाल डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता है।

अरहर की दाल

यह स्वाद के साथ सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी है। इसमें कैल्शियम, आयरन, मैंगनीज, पोटैशियम और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर हो सकती हैं।

चने की दाल

प्रोटीन का रिच सोर्स है। इसका इस्तेमाल दाल, सब्जी, पूरी आदि में किया जाता है। यह स्वाद के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। चना दाल फाइबर और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होती है।

Morning Drinks: दिन की शुरुआत करें इन ड्रिंक्स के साथ, खूब मिलेंगे फायदे