नारियल तेल बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है। लेकिन उसमें करी पत्ता मिलाने से पोषक तत्व बढ़ जाते हैं।
मिश्रण बनाने के लिए 1 कटोरी नारियल तेल और 10-15 करी पत्ते लें। दोनों को गैस पर हल्के आंच में पकाएं। पकाने के बाद ठंडा करके बालों में लगाएं।
नारियल तेल में करी पत्ता मिलाकर बालों में लगाने से शानदार फायदे मिलते हैं। बालों से जुड़ी कई समस्याओं में यह मिश्रण गुणकारी होता है।
नारियल तेल और करी पत्ता का मिश्रण लगाने से बाल सफेद नहीं होते हैं। बालों को लंबे समय तक काला बनाए रखने में मददगार होता है।
नारियल तेल और करी पत्ता का मिश्रण लगाने से बालों की चमक तेजी से बढ़ने लगती है और बालों का रूखापन दूर होने लगता है।
अगर कोई डैंड्रफ की समस्या से निजात पाना चाहता है, तो नारियल तेल और करी पत्ता का मिश्रण बालों में लगाना चाहिए।
बालों में करी पत्ते और नारियल का तेल लगाने से आपके स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। इसकी मालिश करने से आपके बाल की जड़ें मौजूद रहती हैं।
करी पत्ता और नारियल तेल लगाने बालों की इन समस्याओं में फायदेमंद होता है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ