लू से बचने के लिए पिएं 1 जूस


By Arbaaj02, May 2024 03:27 PMnaidunia.com

गर्मी में लू

गर्मी के मौसम में अधिकतर लोग लू के शिकार होते है। लू लगने से व्यक्ति को हार्ट संबंधी समस्या और शरीर में पसीना नहीं आता है।

लू के लिए जूस

लू से बचने के लिए आप जूस का सेवन कर सकते है। 1 जूस गर्मियों में आपको लू की समस्या से बचा सकता है।

आम पन्ना

आम का पन्ना गर्मियों में पीना सेहत के लिए अच्छा होता है। इस जूस को पीने से लू का खतरा भी काफी हद तक कम होता है।

ऐसे बनाएं आम पन्ना

आम का पन्ना बनाने के लिए आपको कच्चों आम, पुदीने पत्ता, चीनी, काला नमक, जीरा पाउडर और पानी की जरूरत होगी।

आम को उबालें

कच्चे आमों को पानी से धोए। उसके बाद कुकर में पानी और आम को डालकर 1 से 2 सिटी लगाएं ताकि आम उबल जाए।

मिक्सी में पीसे

कुकर से आम को निकालकर छिलके को हटा दें और आम के गूदा को मिक्सर में डालें। इसके साथ ही पुदीने पत्ता, चीनी, काला नमक, जीरा पाउडर और पानी भी डालें।

आम पन्ना पिएं

मिक्सर में पीसने के बाद आम पन्ना को पिएं। आम पन्ना शरीर को ठंडा और लू की समस्या से बचाएं रखता है।

लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

किन गलतियों के कारण बढ़ता है हाई कोलेस्ट्रॉल?