केला का सेवन तो सेहत के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन उसका छिलका भी कम फायदेमंद नहीं होता है। केले के छिलके को फेंकने से पहले उसके फायदे जान लें।
केले का सेवन शरीर के लिए और उसका छिलका चेहरे के लिए फायदेमंद होता है। केले का छिलका स्किन की कई समस्याओं से छुटकारा दिलाता है।
अगर आप झुर्रियों की समस्या से जूझ रही है, तो केले को छिलके का इस्तेमाल चेहरे पर करना चाहिए। इसको चेहरे पर लगाने से झुर्रियां कम होने लगती है।
अगर आप ग्लोइंग स्किन चाहती है, तो रोजाना चेहरे पर केले का छिलका लगाएं। केले का छिलका चेहरे को चमकदार बनाता है।
जलन से राहत कई बार जब स्किन पर कीड़े काट लेते है, तो स्किन पर जलन होने लगती है। इस समस्या से राहत पाने के लिए भी केले के छिलके को लगा सकते है।
यदि आप चाहती है कि बढ़ती उम्र के साथ भी आपकी स्किन से कोई उम्र का पता न लगा पाए, तो चेहरे पर केले का छिलका लगाएं।
केले का छिलका एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर का भी काम करता है। छिलके को कम से कम चेहरे पर 20 मिनट तक लगा रहने देना चाहिए।
केले का छिलका स्किन से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद होता है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ