बालों में अरंडी का तेल लगाने के फायदे


By Arbaaj15, Aug 2024 05:52 PMnaidunia.com

बालों में कई तरह के तेल लगाएं जाते है। सभी तेल बालों की ग्रोथ और हेल्दी रखने के लिए लगाएं जाते है, लेकिन आपने बालों में कभी अरंडी का तेल लगाया है? अगर नहीं तो चलिए इसके फायदे जानते है।

अरंडी का तेल

अरंडी का तेल पोषक तत्व से भरपूर होता है, जिस कारण इसको लगाना फायदेमंद साबित होता है। इसमें एंटी-वायरल और एंटी माइक्रोबियल के गुण पाए जाते हैं।

डैंड्रफ दूर

अगर किसी के बालों में डैंड्रफ की समस्या हो रही है, तो उसे अरंडी का तेल लगाना चाहिए। इसका तेल लगाने से डैंड्रफ दूर होते है।

बालों की ग्रोथ

बालों को लंबा करने में भी अरंडी का तेल लाभकारी साबित होता है। नियमित रूप से अरंडी का तेल लगाने से बालों की ग्रोथ होती है।

बालों की चमक

अरंडी का तेल लगाने से बालों की चमक तेजी से बढ़ने लगती है। इसका तेल बालों को भरपूर पोषण देता है, जिसके कारण बालों की चमक बढ़ती है।

बालों झड़ना कम

जिन लोगों के बाद तेजी से झड़ रहे हो उनके लिए भी अरंडी का तेल फायदेमंद होता है। इस तेल को लगाने से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जिसके वजह से बाल झड़ना कम हो जाते है।

रूखापन दूर

कई लोगों के स्कैल्प पर रूखापन होता है। इस समस्या में भी अरंडी का तेल लगाया जा सकता है। इसको लगाने से रूखापन दूर होता है।

ऐसे लगाएं अरंडी का तेल

अरंडी के तेल में 1 चम्मच अदरक का रस डालें। इन दोनों के मिश्रण को स्कैल्प और बालों पर अच्छे से लगाएं। 30 मिनट बाद बालों को धोएं। इस तेल का इस्तेमाल हफ्ते में 1 बार करें।

बालों के लिए अरंडी का तेल रामबाण माना जाता है। लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com के साथ

चेहरे पर टमाटर का रस लगाने से क्या होता है?