उम्र बढ़ने के साथ ही शरीर को पोषण की आवश्यकता होती है। पोषण की कमी से स्किन पर झुर्रियां और ड्राइनेस नजर आने लगती है। जिससे बचने के लिए लोग तरह-तरह की क्रीम का सहारा लेते हैं।
अगर आप भी गर्मियों में झुर्रियां और ड्राइनेस की समस्या का सामना कर रहें हैं, तो आज हम इस लेख में आपको नारियल तेल के साथ एक ऐसी चीज के बारे में बताने वाले हैं, जिसे रोज लगने से झुर्रियां कम हो जाएंगी।
स्किन से फाइन लाइन्स और झुर्रियां कम करने के लिए नारियल तेल और विटामिन ई कैप्सूल लगा सकते हैं। इससे स्किन हाइड्रेट, ग्लोइंग और टाइट रहती है। इसे लगाने से एजिंग धीमी होती है।
इन दोनों के मिश्रण को आपको रात को सोने से पहले लगाना है। इसके लिए एक चम्मच नारियल तेल में एक विटामिन ई कैप्सूल को अच्छे से मिलाए। अब इसे चेहरे पर मसाज करते हुए लगाएं। ऐसा रोजाना रात को सोने से पहले करें।
विटामिन ई स्किन सेल्स को रिपेयर करने में मदद करती है। यह स्किन को गहराई से पोषण देने में मदद करता है। जिससे झुर्रियों को रोकने में मदद मिलती है।
चेहरे पर इन दोनों का मिश्रण लगाने से सन डैमेज से टैन हुई स्किन तेजी से रिपेयर होता है। इससे चेहरे पर नेचुरल ग्लो आता है।
रात को सोने से पहले चेहरे पर विटामिन ई और नारियल का तेल लगाने से स्किन इवन टोन होती है। इसके रोजाना इस्तेमाल से धीरे-धीरे डार्क स्पॉट्स कम होने लगते हैं।
गर्मियों में नारियल तेल में मिलाकर लगाएं यह 1 चीज, रुक जाएगा बुढ़ापा। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com