बालों में करी पत्ता लगाने के फायदे


By Arbaaj07, Sep 2024 01:33 PMnaidunia.com

अक्सर लोगों को बालों से जुड़ी समस्याएं रहती ही हैं। ये समस्याएं गलत खानपान या बालों की केयर न करने के कारण हो सकती है। इन समस्याओं में करी पत्ता फायदेमंद हो सकता है।

करी पत्ता

करी का पत्ता औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें ऐसे कई तत्व पाए जाते है, जो बालों के लिए फायदेमंद होता है।

सफेद बाल से बचाएं

अक्सर देखा जाता है कि उम्र से पहले ही लोगों के बाल सफेद होने लगते है, लेकिन यदि बालों में करी पत्ता इस्तेमाल करे, तो इस समस्या से बचा जा सकता है।

डैंड्रफ से छुटकारा

अगर किसी के बालों में डैंड्रफ की समस्या हो रही है, तो निजात पाने के लिए करी पत्ता इस्तेमाल कर सकते है। इसका पत्ता डैंड्रफ को दूर करता है।

कमजोर बाल मजबूत

यदि किसी के बाल कमजोर हो रहे है यानी टूट रहे है, तो ऐसे में करी पत्ता लगाएं। करी पत्ता बालों को मजबूत करता है।

लंबे बाल

लंबे बालों के लिए भी करी पत्ता मददगार होता है। दरअसल, करी पत्तियों में मौजूद प्रोटीन, विटामिन बी6 और बीटा कैरोटीन पाया जाता है।

ऐसे लगाएं करी पत्ता

इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए 10-15 करी पत्तों को नारियल तेल में डालकर उसे पकाएं और फिर बालों में लगाएं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

दही में मिलाकर खाएं दालचीनी पाउडर, फिर देखें कमाल