सावन में क्यों लगाते हैं मेहंदी?


By Prakhar Pandey06, Jul 2023 02:21 PMnaidunia.com

सावन

सावन में मेहंदी लगाने का भी विशेष महत्व होता है। आज हम आपको बताएंगे कि सावन में क्यों लगाते है मेहंदी।

मेहंदी

मेहंदी को लेकर कई प्रकार की मान्यताएं है। ऐसा माना जाता हैं कि मेहंदी लगाने से पति- पत्नी का रिश्ता मजबूत होता है। महिलाएं हर तीज त्योहार पर मेहंदी लगाती है।

महत्व

सावन में मेहंदी लगाना एक परंपरा तो है ही साथ ही धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करना शुभ भी माना जाता है।

ठंडा

मान्यता हैं कि सावन के महीने में मेहंदी लगाने से लोग बीमारियों से भी महफूज रहते है। मेहंदी का इस्तेमाल शरीर की गर्मी को दूर करने के लिए भी किया जाता है।

खुशबू

मेहंदी खुशबू देने के साथ-साथ शरीर को ठंडक देने का काम भी करती है। ऐसा कहा जाता है कि मेहंदी आपको ठंडक देकर तनाव से राहत दिलाने का काम भी करती है।

शुभ

सावन में सुहागन महिलाओं का हाथ में मेहंदी लगाना बेहद शुभ होता हैं। हिंदू धर्म में ऐसा माना जाता हैं कि मेहंदी जितनी गहरी होगी पति और पत्नी का रिश्ता उतनी ही मजबूत होता है।

तासीर

मेहंदी की तासीर ठंडी होती है। मेहंदी न सिर्फ हाथों की खूबसूरती को बढ़ाती हैं बल्कि स्किन संबंधी रोगों के खिलाफ भी काफी असरदार होती है।

भोलेनाथ

जब आप पूरी तरीके से तैयार होकर, सच्ची श्रद्धा और आस्था से भोले नाथ की पूजा करती है, तो भोलेनाथ आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ये फूल घर लाएंगे सुख-शांति