रोजमेरी का तेल बालों के लिए वरदान माना जाता है। इसे लगाने से बालों को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। आइए जानते हैं किन समस्याओं में यह तेल फायदेमंद होगा।
अगर आपके बाल ढेर सारे झड़ रहे हैं, तो रोजमेरी का तेल लगाना चाहिए। इसमें मौजूद गुण बालों झड़ने से रोकते हैं।
जिन लोगों के बालों में बैक्टीरियल इंफेक्शन हो जाते हैं उन्हें रोजमेरी का तेल लगाना चाहिए। यह तेल बैक्टीरियल इंफेक्शन से छुटकारा दिला सकता है।
डैंड्रफ की समस्या इन दिनों आम हो चुकी है। लेकिन लंबे समय तक बालों में डैंड्रफ होना ठीक नहीं होता है। ऐसे में निजात पाने के लिए रोजमेरी का तेल लगाएं।
अगर आपके बालों में तेज खुजली हो रही हैं, तो भी रोजमेरी का तेल लगाया जा सकता है। तेल लगाने से खुजली से राहत मिलेगी।
रोजमेरी के तेल में भरपूर पोषण होता है, जिसकी मदद से बालों की ग्रोथ अच्छी होने लगती है। इस तेल को लगाने के 1 महीने में अच्छे परिणाम दिखने लगेंगे।
रोजमेरी तेल में नारियल तेल मिलाएं और हल्का गर्म करें फिर बालों में हल्के हाथों से लगाएं। नियमित रूप से इस तेल का इस्तेमाल करें।