हिंदू धर्म में शंख का धार्मिक महत्व होता है। विशेषकर मंदिरों में आरती के समय शंख बजाया जाता है। खैर, शंख बजाने का लाभ स्वास्थ्य को भी मिलता है।
शायद आप इस बात से अनजान होंगे कि शंख बजाने से स्वास्थ्य को कई चमत्कारी लाभ मिलते हैं। एक्सपर्ट्स का मानना है कि शंख बजाने से शरीर के कई अंग मजबूत होते हैं।
प्रदूषण की वजह से फेफड़े डैमेज हो रहे हैं। शंख बजाने से होता यह है कि फेफड़ों की मसल्स फैलती हैं और लंग्स को मजबूत बनाने में भी मदद मिलती है।
शंख बजाने से तेज आवाज निकलती है और शरीर के अंदरूनी अंग भी सक्रिय हो जाते हैं। जिन लोगों को पेट में गैस की परेशानी होती है, उनकी ये परेशानी भी दूर हो जाती है।
उम्र के अलावा तनाव की वजह से भी चेहरे पर झुर्रियां आ जाती है। शंख बजाने से चेहरे पर निखार भी आता है। इतना ही नहीं, नियमित शंख बजाने से चेहरे की झुर्रियों को भी कम किया जा सकता है।
खराब जीवनशैली की वजह से स्ट्रेस एक आम समस्या बन गई है। इस परेशानी को दूर करने के लिए भी आप शंख बजा सकते हैं। इसकी ध्वनि दिमाग को शांत करने में आपकी मदद करेगी।
यदि आपको बोलने से संबंधित कोई समस्या है तो शंख बजाएं। रोजाना शंख बजाने से हकलाने से जुड़ी परेशानी भी दूर हो जाती है।
शंख की आवाज से शरीर के कई अंगों को फायदा मिलता है। दरअसल, शंख बजाने से लंग्स के अलावा पेट के निचले हिस्से, गर्दन को भी फायदा मिलता है।