आरती के समय कपूर जलाने से क्या होता है?


By Sahil06, Aug 2024 12:53 PMnaidunia.com

आरती के समय जलाएं कपूर

कपूर का इस्तेमाल पूजा के दौरान लंबे समय से किया जा रहा है। ज्योतिष के जानकारों का कहना है कि आरती के समय कपूर जलाना शुभ होता है। इससे व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव होते हैं।

देवी-देवता बरसाएंगे कृपा

शाम के समय पूजा के दौरान आरती उतारने के लिए कपूर का इस्तेमाल करें। इससे देवी-देवताओं की कृपा हासिल करने में मदद मिलेगी।

घर में रहेगी सुख-शांति

आरती के समय कपूर जलाने से पूरे घर में सुख-शांति का वास होता है। खासकर उन लोगों को कपूर जलाना चाहिए, जिनके घर में कलह का माहौल रहता है।

नकारात्मकता का होगा नाश

घर के मंदिर में नियमित तौर पर आरती के समय कपूर जलाएं। इससे नकारात्मकता का नाश होगा और नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव आपके जीवन पर भी नहीं पड़ेगा। 

रोगों से मुक्ति

अगर आप रोगों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आरती के समय कपूर जलाना शुरू कर दें। माना जाता है कि ऐसा करने से देवी-देवताओं के आशीर्वाद से आपका स्वास्थ्य दुरुस्त रहेगा।

घर का वातावरण रहेगा सकारात्मक

व्यक्ति के जीवन पर घर के वातावरण का प्रभाव जरूर पड़ता है। अगर वातावरण सकारात्मक बनाना चाहते हैं तो आरती समय सही विधि से कपूर जलाएं।

कार्यों में मिलेगी सफलता

कुछ लोग शिकायत करते हैं कि उन्हें कार्यों में सफलता नहीं मिलती है। ऐसे लोगों को आरती के समय कपूर जलाना चाहिए। इस एक उपाय को नियमित तौर पर करने से सफलता मिलने लगती है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से इसके जरिए किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि कपूर को आरती के समय जलाने से क्या होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

केंद्र त्रिकोण राजयोग बनाएगा 3 राशियों को धनवान