कपूर को घर में जलाना शुभ माना जाता है, लेकिन हनुमान जी की मूर्ति के सामने भी कपूर जलाया जाता है। आज बात कर रहे हैं कि ऐसा करने से क्या फल मिलता है।
हनुमान जी के सामने कपूर जलाने के लिए शनिवार का दिन शुभ माना जाता है। इसके लिए आप हनुमान जी की मूर्ति के सामने कपूर जला सकते हैं।
आप चाहे तो हनुमान जी के मंदिर में जाकर या घर पर उनकी मूर्ति के सामने भी कपूर जला सकते हैं। इसके लिए कपूर को दीपक में रख लें और उसमें घी डालकर जलाएं।
दीपक में कपूर रखकर बजरंगबली की आरती उतारें। माना जाता है कि सच्चे मन से भक्ति करने वाले पर पर हनुमान जी कृपा जरूर बरसाते हैं।
कपूर से हनुमान जी की आरती उतारने से नकारात्मकता का नाश होता है। नेगेटिव एनर्जी आपके ऊपर किसी भी हाल में हावी नहीं हो पाएगी।
संकटों से मुक्ति पाने के लिए भी हनुमान जी की पूजा की जाती है। खैर, बजरंगबली के सामने कपूर जलाने से जीवन के कष्ट समाप्त हो जाते हैं।
मेंटल हेल्थ को दुरुस्त करना चाहते हैं तो हनुमान जी के सामने कपूर जरूर जलाएं। कहा जाता है कि ऐसा करने से मानसिक स्थिति में सुधार होता है।
इस लेख में दी गई तमाम जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। हमारी तरफ से उपरोक्त सूचना की पुष्टि नहीं की जा रही है।
यहां हमने जाना कि हनुमान जी के सामने कपूर जलाने से क्या होता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ