पान के पत्ते और कपूर दोनों को ही ज्योतिष के नजरिए से पवित्र माना जाता है। सवाल खड़ा होता है कि पान के पत्ते पर कपूर रखकर जलाने से क्या होता है।
पान के पत्ते पर कपूर रखकर जलाएंगे तो घर की नकारात्मकता नष्ट होती है। साथ ही, घर के अंदर सकारात्मकता बढ़ती है।
पान के पत्ते पर कपूर रखकर जलाएंगे तो घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। इसका सबसे बड़ा लाभ होता है कि कलह का माहौल शांत हो जाता है।
मेंटल हेल्थ दुरुस्त करने के लिए पान के पत्ते पर कपूर रखकर जलाएं। इससे तनाव और डिप्रेशन जैसी समस्याएं दूर हो जाती हैं।
पान के पत्ते पर कपूर रखकर जलाने से वास्तु दोष का प्रभाव दूर होता है। बशर्ते कपूर को जलाने की विधि का ध्यान रखना होगा।
पान के पत्ते पर कपूर रखकर सुबह के समय जलाएंगे तो देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। माना जाता है कि उनके आशीर्वाद से जीवन की तमाम समस्याएं दूर हो जाती हैं।
पान के पत्ते पर कपूर रखकर जलाने से धन आगमन के मार्ग खुलते हैं। व्यक्ति की आय में वृद्धि होती है और आर्थिक नुकसान का खतरा दूर हो जाता है।
इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।