पीपल के पत्ते पर रखकर जलाएं कपूर, दूर होंगी ये समस्याएं


By Sahil18, Apr 2024 01:09 PMnaidunia.com

कपूर जलाने के फायदे

पूजा सामग्री के तौर पर कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। घर में सुबह-शाम कपूर जलाने से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद मिलती है।

पीपल के पत्ते पर जलाएं कपूर

कपूर को पीपल के पत्ते पर रखकर जलाना भी शुभ माना जाता है। चलिए एक बार पीपल के पत्ते पर कपूर रखकर जलाने की विधि के बारे में जान लेते हैं। 

पांच कपूर की टिकिया रखें

सबसे पहले एक साफ पीपल का पत्ता लें। इसके बाद उसके ऊपर पांच कपूर की टिकिया रखकर जला दें। यदि आप चाहे तो 1 या 2 लौंग भी डाल सकते हैं।

शाम को जलाएं कपूर

पीपल के पत्ते पर रखकर कपूर जलाने के लिए शाम का समय बेहतरीन बताया गया है। इस समय कपूर जलाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है।

घर या दुकान में घुमाएं

व्यापार में मुनाफा कमाने की इच्छा पूरी करने के लिए कपूर का धुआं दुकान में घुमाएं। वहीं, घर की सुख-शांति बरकरार रखने के लिए इसका धुआं सभी कमरों में घुमाएं।

मुख्य द्वार पर रख दें

कपूर और पत्ता पीपल के पत्ते पर कपूर जलाने के कुछ समय बाद इसे घर के मुख्य द्वार पर रख दें। दरअसल, ऐसा करने से घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश नहीं कर पाएगी।

नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर

घर में कपूर जलाने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव दूर हो जाता है। इतना ही नहीं, आपके घर का माहौल सकारात्मक भी बन जाएगा।

डिस्क्लेमर

कपूर से जुड़े टोटके धार्मिक मान्यता पर आधारित है। हमारी तरफ से यहां दी गई जानकारी की पुष्टि नहीं की जा सकती है।

यहां हमने पीपल के पत्ते पर रखकर कपूर जलाने के फायदे को लेकर बात की। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

18 साल बाद दो बड़े ग्रह की होगी युति, मालामाल होंगे 3 राशि वाले