लोबान का अत्यधिक महत्व है, इसका इस्तेमाल पूजा-पाठ में किया जाता है। इसकी धूनी जलाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
ज्योतिष शास्त्र में लोबान से जुड़े कुछ टोटके भी बताए गए हैं, जिनको करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।
अगर घर में नकारात्मक ऊर्जा है और इसकी वजह से किसी काम में मन नहीं लगता है तो रोजाना शाम में लोबान जलाकर घर में धूनी दें, ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
लोबान की धूनी घर में देने से घर का माहौल शांत रहता है और परिवार के लोगों को सफलता मिलती है। इसके साथ ही घर में सुख-समृद्धि आती है।
वहीं सांस और गले संबंधी समस्याओं से परेशान है तो इससे छुटकारा पाने के लिए रोजाना शाम में लोबान की धूनी दें, ऐसा करने से गले और सांस की समस्याएं दूर होती हैं।
लोबान को शनिवार के दिन जलाने से देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है और आर्थिक रूप से लाभ मिलता है। लोबान जलाने से वास्तु दोष भी दूर होता है।
वहीं बिजनेस के क्षेत्र में तरक्की के लिए गुरुवार और रविवार के दिन वर्कप्लेस पर लोबान जलाएं और इसमें गुड़ और घी डालें। ऐसा करने से बिजनेस का विस्तार होता है।
लोबान से जुड़े इन उपायों को करने से बहुत से लाभ मिलते हैं, ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com