चलते-फिरते किस मंत्र का जाप करें?


By Sahil22, May 2024 11:30 AMnaidunia.com

मंत्रों का महत्व

हिंदू धर्म में मंत्रों को पवित्र माना जाता है। इनका नियमित जाप करने से मन शांत होता है और भगवान की कृपा हासिल करने में मदद मिलती है।

चलते-फिरते मंत्रों का जाप

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि चलते-फिरते कुछ मंत्रों का जाप किया जा सकता है। आज एक ऐसे मंत्र की बात कर रहे हैं, जिसका जाप आप किसी भी समय कर सकते हैं।

अपवित्र अवस्था में न करें जाप

वैसे तो आप कभी भी किसी मंत्र को पढ़ सकते हैं, लेकिन कभी भी अपवित्र अवस्था में मंत्रों का जाप नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को पाप लगता है।

गायत्री मंत्र का करें जाप

सनातन धर्म में गायत्री मंत्र को शक्तिशाली और पवित्र माना जाता है। इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को गैर जरूरी विचार बिल्कुल भी परेशान नहीं करते हैं।

माला के साथ करें जाप

गायत्री मंत्र का जाप माला फेरते हुए भी किया जा सकता है। हालांकि, माला के साथ इस मंत्र का जाप केवल स्नान करने के बाद ही करना चाहिए।

मन रहेगा शांत

गायत्री मंत्र का रोजाना जाप करने वाले इंसान का मन हमेशा शांत रहता है। यदि आपका मन अशांत रहता है तो चलते-फिरते या सुबह के समय गायत्री मंत्र का जाप जरूर करें। 

मन ही मन करें जाप

कुछ लोग मंत्रों को तेज बोलकर पढ़ते हैं, लेकिन जब आप अकेले मंत्रों का जाप कर रहे हैं तो मन ही मन जाप करने की कोशिश करें।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक और सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

गायत्री मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कर्ज उतारने के टोटके