हिंदू धर्म में मंत्र जप का विशेष महत्व और फायदे है। मंत्र जप से देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती हैं।
ऊँ भूर्भुवः स्वः तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात्। इस मंत्र जप से मां गायत्री काफी प्रसन्न होती है।
मान्यताओं के अनुसार रोजाना गायत्री मंत्र का जप करने से जीवन की आने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलता हैं।
रोजाना गायत्री मंत्र के जप से आपकी सोई हुई किस्मत खुल सकती हैं और मां गायत्री की असीम कृपा बनी रहती है।
अगर आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास है तो घर में गायत्री मंत्र का जप करें इससे नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है।
मान्यताओं के अनुसार अगर आप बीमारियों से जूझ रहे हो तो मां गायत्री का ध्यान करके मंत्र का जप करें इससे बीमारियों से मुक्ति मिलती हैं।
मान्यताओं के अनुसार गायत्री मंत्र का उच्चारण करने से सूर्य ग्रह मजबूत होता हैं।