राशि अनुसार मंत्रों के जाप से पुरी होगी हर मुराद


By Prakhar Pandey21, Feb 2024 03:50 PMnaidunia.com

मंत्रों में शक्ति

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान मंत्रों के जाप का विशेष महत्व होता है। आइए जानते है राशि अनुसार किन मंत्रों के जाप से आपकी सभी इच्छा पूर्ण होगी?

मनोकामना पूर्ति

मनोकामना पूर्ति के लिए आपको राशि अनुसार भगवान की पूजा और मंत्रों का जाप करना चाहिए। धार्मिक शास्त्रों के अनुासर, अलग-अलग राशियों का संबंध विभिन्न ग्रहों और देवी-देवताओं से होते है।

मेष और वृषभ राशि

मेष राशि के जातकों को ओम श्री हनुमते नमः का जाप करना चाहिए। वहीं वृषभ राशि वालों को ओम दुम दुर्गाये नमः का जाप करना चाहिए।

मिथुन और कर्क राशि

मिथुन राशि के जातकों को ओम गण गणपते नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। कर्क राशि वालों को हर सोमवार शिव जी की विशेष पूजा करनी चाहिए और ओम नमः शिवाय का जाप भी करना चाहिए।

सिंह और कन्या राशि

सिंह राशि वालों को ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करना चाहिए। कन्या राशि के जातकों को ॐ ह्रीं क्लीं चामुंडायै विच्चे: का जाप करना चाहिए।

तुला और वृश्चिक राशि

तुला राशि वालों को ओम क्लिम कृष्णायै नमः का जाप करना चाहिए। जबकि वृश्चिक राशि वालों को ओम नमो नारायणः मंत्र जपना चाहिए।

धनु और मकर राशि

धनु राशि के जातकों को ओम राम दुताए नमः का जाप करना चाहिए। वहीं मकर राशि वालों को ओम गण गणपते नमः मंत्र पढ़ना चाहिए।

कुंभ और मीन राशि

कुंभ राशि के जातकों को ओम दुम दुर्गाये नमः मंत्र का जाप करना चाहिए। वहीं मीन राशि वालों को ओम नमः शिवाय जपना चाहिए।

राशि अनुसार मंत्रों के जाप से आपको अवश्य लाभ मिलेगा, ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

कामधेनु गाय घर में इस जगह रखें, सात पीढ़ी तक रहेगी अमीरी