अक्सर लोग नारियल तेल का इस्तेमाल बालों में करते हैं। लेकिन क्या आपको पता हैं कि चेहरे पर भी नारियल तेल लगाया जा सकता है।
रात को सोने से पहले नारियल तेल से चेहरे पर मसाज करना चाहिए। इस तेल को लगाने से स्किन को अद्भुत फायदे मिलेंगे।
अगर आपकी स्किन ड्राई हैं, तो रात को सोने से पहले चेहरे पर नारियल तेल लगाएं। इसे लगाने से स्किन को नमी प्रदान होगी।
सोने से पहले स्किन पर नारियल तेल लगाने से स्किन ग्लोइंग बनती है। नियमित रूप से इस तेल को लगाने से त्वचा पर नूर बढे़गा।
नारियल का तेल नियमित रूप से रात को लगाने से कोलेजन बढ़ाने में मदद मिलेगी। कोलेजन बढ़ाने से स्किन हेल्दी बनी रहती है।
अगर आपकी स्किन ऑयली है, तो नारियल तेल का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। नारियल तेल लगाने से चेहरे के रोमछिद्र बंद हो जाते हैं।
सोने से पहले साफ हाथों पर नारियल तेल की कुछ बूंदे डालें और हल्के हाथों से चेहरे की मसाज करें। इसे सुबह तक के लिए छोड़ दें और फिर पानी से चेहरे धोएं।