गोंद कतीरा के साथ खाएं सब्‍जा सीड्स, गर्मियों में पेट रहेगा ठंडा


By Ram Janam Chauhan06, Apr 2025 02:49 PMnaidunia.com

गर्मियों का मौसम आ चुका है और इस मौसम में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं, जैसे कि पेट में जलन, गैस, कब्ज और डिहाइड्रेशन। ऐसे में गोंद कतीरा और सब्जा सीड्स का सेवन करना लाभदायक हो सकता है।

सब्जा सीड्स क्या है?

गर्मियों के मौसम में सब्जा सीड्स को पानी में भिगोने से जैली जैसे पदार्थ में बदल जाता है, जो शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है।

गोंद कतीरा क्या है?

गोंद कतीरा पेड़ से निकलने वाला एक प्रकार का गोंद हैं, जिसे गर्मियों के मौसम में सेवन करने पर शरीर में पाचन संबंधी समस्याएं ठीक हो सकती है।

सब्जा सीड्स और गोंद कतीरा के फायदे

अगर आप गर्मियों में गोंद कतीरा और सब्जा सीड्स को एक साथ मिलाकर सेवन करते हैं, तो इससे पेट को ठंडा रखने में सहायता मिल सकती है।

कैसे करें गोंद कतीरा और सब्जा सीड्स सेवन

गोंद कतीरा को रात के समय पानी मे भिगोकर रखें और सब्जा सीड्स को सुबह के समय पानी में भिगोएं। इसके बाद दोनों को पानी में मिलाकर सेवन कर सकते हैं।

पेट को रखे ठंडा

इन दोनों का मिश्रण गर्मियों के मौसम में पेट को ठंडा रखने में सहायता कर सकता है। जिससे पेट में जलन और पेट संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको सब्जा सीड्स और गोंद कतीरा से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

Flat Tummy घर पर पाएं, डाइट से हटाएं 5 चीजें