गर्मियों के मौसम में अक्सर लोगों के पेट में जलन और गैस की समस्या हो सकती है। ऐसे में पेट को ठंडा रखने के लिए इन 2 चीजों का सेवन करना लाभदायक हो सकता है।
ये दोनों ही चीजें पानी से भरपूर होती हैं, जिसके कारण पेट की जलन को शांत और ठंडा रखने में सहायता मिल सकती है।
खीरे में करीब 96 प्रतिशत पानी मौजूद होता है, जो पेट की गर्मी को शांत और शरीर को जरूरी पोषक तत्व देने में मदद कर सकता है।
ककड़ी की तासीर ठंडी होने के अलावा यह फाइबर से भरपूर होती है। जिसके कारण वजन घटाने में भी मदद मिलती है।
अगर आप भोजन करते समय खीरा और ककड़ी को सलाद के रूप में सेवन करते हैं, तो इससे शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिल सकती है।
खीरा और ककड़ी दोनों ही पानी से भरपूर होते हैं और पेट को ठंडा रखने में मदद करते हैं। इसे सलाद के रूप में सेवन करने के लिए लंच या डिनर बेहतर विकल्प हो सकता है।
अगर आपको खीरे और ककड़ी से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com