गहरी सांस लेने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान


By Arbaaj05, Apr 2024 02:48 PMnaidunia.com

गहरी सांस

सेहत के लिए गहरी सांस लेना काफी फायदेमंद माना जाता है। अक्सर अपने देखा होगा कि योगासन करते समय लोगों को गहरी सांस लेने की सलाह दी जाती है।

मिलते है जबरदस्त फायदे

अगर आप रोजाना बस चंद मिनट ही गहरी सांस लेते है, तो शरीर को जबरदस्त फायदे मिल सकते है। आइए इससे मिलने वाले फायदों को जानते है।

तनाव से मुक्ति

यदि आप तनाव से मुक्ति चाहते है, तो रोजाना गहरी सांस लें। ऐसा करने से तनाव आपसे कोसों दूर रहता है। आजकल तनाव इंसान की सबसे बड़ी समस्या होती जा रही है।

ब्लड फ्लो बेहतर

शरीर में ब्लड फ्लो को बेहतर होना जरूरी है, लेकिन कई बार ब्लड फ्लो स्लो हो जाता है। ऐसी स्थिति में गहरी सांस लेना फायदेमंद होता है।

डाइजेशन दुरुस्त

कई लोगों को डाइजेशन की समस्या होती है। उन लोगों के लिए भी रोजाना गहरी सांस लेना फायदेमंद होता है।

इम्यूनिटी मजबूत

गहरी सांस लेने से शरीर में इम्यूनिटी मजबूत होती है। इम्यूनिटी अच्छी रहने से व्यक्ति को संक्रमण होने का कम खतरा होता है।

बेहतर नींद

अगर आपको रात में नींद आने में समस्या होती है, तो रोज गहरी सांस लेने की आदत बन लेनी चाहिए। गहरी सांस लेने से बेहतर नींद मिल सकती है।

सुबह लें गहरी सांस

गहरी सांस लेने से लिए रोजाना सुबह उठकर ताजा हवाओं के साथ गहरी सांस को लेना चाहिए। रोजाना कम से कम 10 मिनट करें।

गहरी सांस लेना सेहत के लिए रामबाण माना जाता है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

फैटी लिवर में खाएं ये 5 सुपरफूड्स