पुश-अप एक ऐसी एक्सरसाइज है जो पूरे शरीर पर अपना काम करती है। यह बिना बिना किसी उपकरण या जिम के घर पर ही आसानी से की जा सकती है। रोजाना सुबह पुश-अप करने से न केवल शरीर एक्टिव होता है, बल्कि यह मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है।
आज हम इस लेख में आपको बताएंगे कि अगर आप रोजाना सुबह 20 पुश-अप करते हैं, तो इससे आपकी बॉडी और सेहत पर क्या असर दिखेगा।
रोजाना सुबह 20 पुश-अप करने से छाती, कंधे, ट्राइसेप्स और कोर की मसल्स मजबूत होती हैं, इससे शरीर की ताकत बढ़ती है।
रोजाना 20 पुश-अप्स करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जिससे बेली फैट कम करने में मदद मिलती है।
रोजाना 20 पुश-अप्स करने से हार्मोनल बैलेंस में रहता है और टेस्टोस्टेरोन लेवल बढ़ता है। इससे मस्कुलर ग्रोथ अच्छी होती है।
रोजाना 20 पुश-अप्स करने से एक्सरसाइज एंडोर्फिन बढ़ाती है, जिससे मूड अच्छा रहता है। यह तनाव को कम करने में मदद करता है।
पुश-अप करने से हार्ट रेट बढ़ती है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। इसे रोजाना करने से दिल स्वस्थ रहता है।
रोजाना 20 पुश-अप करने से शरीर में ये सभी बदलाव नजर आते हैं। इसी तरह की लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com