हैमस्ट्रिंग स्ट्रेच एक बहुत फायदेमंद और आसान एक्सरसाइज है, जो थाई के पिछले हिस्से 'Hamstring Muscle' को खोलती है। इससे शरीर फ्लेक्सिबल बनता है और चोट लगने का खतरा कम होता है, जिससे लंबे टाइम तक बैठने के नुकसान से भी राहत मिलती है।
हैमस्ट्रिंग स्ट्रेच से पैरों और हिप्स की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ती है, जिससे दर्द नहीं होता और झुकने, बैठने और चलने में के मोमेंट्स में परेशानी नहीं होती।
कमर के दर्द का सबसे बड़ा कारण हैमस्ट्रिंग की स्टिफनेस होती है। इस स्ट्रेच को करने से कमर पर दबाव कम होता है और बैक पेन से राहत मिलती है।
स्ट्रेचिंग करने से मसल्स में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है, जिससे ऑक्सीजन और न्यूट्रिएंट्स शरीर में अच्छे से पहुंचते हैं, इससे थकान दूर करने में मदद मिलती है।
हैमस्ट्रिंग मसल्स को टाइट करने पर बॉडी पोस्चर खराब हो सकता। इससे बचने के लिए हैमस्ट्रिंग स्ट्रेच करना फायदेमंद होता है।
जिन लोगों के घुटनों में दर्द होता है, उनके लिए ये स्ट्रेच बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसे करने से थाई स्ट्रेंथ और सपोर्ट बढ़ता है।
हैमस्ट्रिंग स्ट्रेच करने से शरीर के साथ दिमाग भी रिलैक्स होता है। इसे स्ट्रेस और टेंशन को कम करने में भी मदद मिलती है।
आप भी खुद को हेल्द और फिट रखने के लिए 10 मिनट के लिए Hamstring Stretch करें। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए naidunia.com पर क्लिक करें।