दिवाली के दिन तुलसी की पूजा करने से क्या होता है?


By Sahil26, Oct 2024 01:13 PMnaidunia.com

तुलसी की पूजा करें

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पवित्र माना जाता है। दीपावली के दिन तुलसी की पूजा करने से विशेष लाभ भी मिलते हैं।

मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है। यही कारण है कि दिवाली के दिन उनकी पूजा की जाती है, जिससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

सकारात्मकता का संचार

दीपावली के दिन घर में सकारात्मकता बढ़ाना चाहते हैं तो तुलसी के पौधे की पूजा करें। इससे घर के ऊपर सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ेगा। 

पारिवारिक सुख-शांति

तुलसी के पौधे की पूजा करने से पारिवारिक सुख-शांति का माहौल बना रहता है। घर के अंदर नकारात्मकता बढ़ने के कारण झगड़े नहीं होते हैं।

स्वास्थ्य लाभ मिलेगा

दिवाली के दिन घर में तुलसी स्थापित करके उसकी पूजा करें। दरअसल, तुलसी से निकलने वाली सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव परिवार वालों के स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। 

घर में बनी रहेगी पवित्रता

तुलसी की पूजा करने से घर का माहौल पवित्र बना रहता है। मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से घर के आसपास नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव नहीं पड़ता है।

घर का वातावरण होगा शुद्ध

दिवाली के दिन तुलसी के पास दीपक जलाएं। तुलसी के पास दीपक जलाने से घर का वातावरण शुद्ध होता है और नकारात्मकता से मुक्ति मिलती है।

धन लाभ होगा

दिवाली के दिन तुलसी की विधि विधान से पूजा करें। माना जाता है कि तुलसी के पौधे की पूजा करने वाले के घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहती है।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

छोटी दिवाली के दिन कितने दीपक जलाने चाहिए?