हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व होता है। वास्तु के अनुसार कुछ चीजों को करना बेहद ही शुभ माना जाता हैं।
कुछ लोगों को लगता है कि अगर वो जरूरतमंदों को दान के रूप में धन देंगे तो उनका धन खत्म हो सकता है, लेकिन ऐसा नहीं होता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार धन का दान करना बेहद ही शुभ और फलदायी माना जाता है, इसलिए धन का दान करना चाहिए।
अगर बात करें कि क्या धन का दान करने से धन में बढ़ोतरी होती है, तो ऐसी मान्यताएं है कि धन का दान करने से धन में बढ़ोतरी हो सकती है।
धन दान के लिए कोई विशेष दिन निर्धारित नहीं है, लेकिन बृहस्पतिवार के दिन धन का दान करना अच्छा माना जाता है।
अगर आप जरूरतमंदों को धन का दान करते है, तो देवी-देवताओं की कृपा से धन का योग बन सकता है।
मान्यताओं के अनुसार अगर आप धन का दान करते है, तो आने वाली संकटों से बचा जा सकता है। दान करने के कारण आने वाली परेशानियां दूर हो जाती हैं।
गरीबों में धन का दान करने से घर का माहौल भी काफी शांतिपूर्ण बना रहता है। धन का दान करने से केवल धन में ही बढ़त नहीं बल्कि कई परेशानियां भी दूर रहती हैं।