गर्मियों के दिनों में बेल का शरबत या जूस लोग खूब पीते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि गर्मियों में बेल का जूस पीना हेल्थ के लिहाज से फायदेमंद होता है।
बेल का 1 गिलास जूस पीने से भी सेहत को जबरदस्त फायदे मिलते हैं। इसका सेवन करना पाचन तंत्र के लिए भी फायदेमंद साबित होता है।
गर्मी में बेल का शरबत शरीर को ठंडक देने का काम करता है। इसका सेवन करने से पेट की गर्मी काफी हद तक दूर होती है।
बेल के शरबत में मौजूद गुण बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ाते हैं। बीमारियों से बचने के लिए भी आप इस जूस का सेवन कर सकते हैं।
बेल का शरबत पेट की सेहत के लिए लाभकारी होता है। पेट में गैस बनने या अपच की समस्या को दूर करने के लिए आप इस जूस का सेवन कर सकते हैं।
खून में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने का काम भी बेल का शरबत करता है। डॉक्टर भी इस जूस को पीने की सलाह पेशेंट को देते हैं।
यदि डायबिटीज के मरीज बेल का शरबत पीना चाहते हैं तो इसमें चीनी न डालें। दरअसल, मीठा जूस पीने से शुगर का लेवल बढ़ सकता है।
जिन लोगों को गले में खराश या कफ की समस्या है उन्हें बेल के शरबत में बर्फ डालने से बचना चाहिए। वरना आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
यहां हमने जाना कि 1 गिलास बेल का शरबत पीने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ