आंवला से बने प्रोडक्ट कई तरीके से शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं शरीर से जुड़ी किन समस्याओं के लिए आंवला फायदेमंद होता हैं।
आंवले के अंदर कैल्शियम, एंटीऑक्सीडेंट्स, पोटैशियम, आयरन और विटामिन C जैसे कई न्यूट्रिएंट्स होते हैं।
आंवले के प्रोडक्ट जैसे कि मुरब्बा, चूर्ण आदि के सही मात्रा में नियमित सेवन से खून की सफाई भी होती हैं। नसों को मजबूत करने में आंवला काफी मददगार होता हैं।
बैक्टीरियल इंफेक्शन में भी आंवला शरीर की लड़ने से मदद करती हैं। आंवले के चूर्ण को दो चम्मच शहद के साथ मिलाकर सेवन करें।
आंवले के मिश्रण का लेप को अपने बालों में लगाएं, कुछ दिनों में असर दिखेगा और बाल काले होने लगेंगे। आंवला, को रीठा और शिकाकाई के साथ मिलाकर भी बालों में लगा सकते हैं।
डायबिटीज और हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से परेशान लोगों के लिए भी आंवला काफी बेहतरीन प्रोडक्ट हैं, इसे अपने डाइट में शामिल करने से आपके शुगर लेवल पर फर्क पड़ेगा।
अगर आप हेवी वेट से परेशान हैं तो आप भी खाली पेट मुरब्बे का जूस या मुरब्बे का सेवन करें, इससे मेटाबॉलिक रेट बढ़ता हैं और पाचन क्रिया भी बेहतर होती हैं।
आंवला आंखों की रोशनी को बढ़ाने का काम करता, इसके साथ ही बढ़ती उम्र के साथ आंखों में आने वाले गलत प्रभावों को ठीक करने में मदद करता हैं।