सर्दियों में अक्सर लोगों की त्वचा रूखी, बेजान और ड्राई होने लगती है। इसलिए, आज हम बताएंगे कि त्वचा को मुलायम बनाने के लिए पानी में इस चीज को मिलाकर सेवन करना फायदेमंद हो सकता है
हरी धनिया विटामिन-सी, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व से भरपूर होती है। इसलिए, यह त्वचा को स्वस्थ और जवां बनाने में मदद कर सकती है।
हरी धनिया को पानी में मिलाकर सेवन करने से शरीर से विषैले पदार्थ को बाहर निकालने में मदद मिलती है, जिससे त्वचा ग्लोइंग हो सकती है।
पानी में हरी धनिया को मिलाकर पीने से दाग-धब्बों की समस्या को कम करने में मदद मिलती है। जिससे त्वचा जवां नजर आ सकती है।
इसे पीने के लिए सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में हरी धनिया को मिलाएं और सेवन करें। ऐसा करने से आपको बेहतर परिणाम मिल सकते हैं।
हरी धनिया का पानी बनाने के लिए एक गिलास पानी में 5-10 ताजी हरी धनिया के पत्तियों को डालें, फिर इसे धीमी आंच पर 5-10 मिनट पकाएं और पानी को छानकर सेवन करें।
कई लोगों को धनिया का सेवन करने से एलर्जी की शिकायत हो सकती है। इसलिए, इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह एक बार जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com