गुड़हल का पानी पीने के 4 फायदे, जानें बनाने का आसान तरीका


By Arbaaj12, Feb 2025 12:51 PMnaidunia.com

गुड़हल का पौधा बेहद ही गुणकारी माना जाता है, क्योंकि इसमें भरपूर पोषक तत्व होता है। आइए जानते हैं कि इसे पीने से क्या फायदे मिलते हैं?

गुड़हल में पोषक तत्व

गुड़हल के फूल में फाइबर, विटामिन-सी, मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन, प्रोटीन, हेल्दी फैट, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं।

गुड़हल का पानी कैसे बनाएं?

इसका पानी बनाने के लिए 2 ताजे गुड़हल के फूल लें और 1 पैन में एक कप पानी डालकर उबालें। जब का रंग आधा हो जाए, तो छानकर पिएं।

हार्ट के लिए फायदेमंद

गुड़हल का पानी पीने से हार्ट दुरुस्त रहता है, क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट पाया जाता है। रोजाना 1 कप इसका पानी पीना चाहिए।

बीपी में फायदेमंद

अगर आप बीपी के मरीज हैं, तो भी गुड़हल का पानी पीने फायदेमंद हो सकता है, क्योंकि इसमें मैग्शियम अच्छी मात्रा में होता है।

वेट लॉस के लिए फायदेमंद

गुड़हल का पानी पीने से शरीर का वजन भी कम हो सकता है। गुड़हल के पानी में फाइबर उच्च मात्रा में होता है, जो वेट लॉस में फायदेमंद होता है।

पाचन के लिए फायदेमंद

गुड़हल का पानी पीने से पाचन भी सही रहता है। रोजाना 1 कप गुड़हल का पानी पीने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर रहती है।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

महिलाओं की इन 5 समस्याओं का दुश्मन है यह ड्राई फ्रूट