पानी में यह 1 चीज मिलाकर पिएं, बिस्‍तर पर लेटते ही आएगी गहरी नींद


By Ram Janam Chauhan15, Jan 2025 06:27 PMnaidunia.com

अगर आपको रात में नींद ना आने की समस्या है और आप घंटों करवटें बदलते रहते हैं, तो ऐसे में आज हम आपको एक आसान घरेलू नुस्खा बताएंगे, जिससे नींद आने में मदद मिल सकती है-

सेहत के लिए शहद के फायदे

शहद में मौजूद नेचुरल शुगर शरीर में मेलाटोनिन हार्मोन को बढ़ाने में मदद करती है। जिसके कारण रात में गहरी नींद आ सकती है।

पानी के साथ शहद सेवन करें

रात में सोते समय गुनगुने पानी में शहद को मिलाकर सेवन करने से आपको अच्छी और गहरी नींद आने में मदद मिल सकती है।

शहद का पानी कैसे तैयार करें?

शहद का पानी तैयार करने के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाएं और सोने से 10-20 मिनट पहले इसका सेवन करें।

शहद तनाव में फायदेमंद

अगर आपको तनाव के कारण नींद ना आने की समस्या है, तो ऐसे में सोने से पहले शहद का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

शहद दिमाग के लिए फायदेमंद

दिनभर कामकाज करने के बाद दिमाग थक जाता है, ऐसे में रात के समय सोने से पहले शहद का सेवन करने से दिमाग को शांत करने में मदद मिल सकती है।

शहद पाचन को बेहतर बनाएं

कई बार कब्ज, गैस और एसिडिटी के कारण नींद ना आने की समस्या होती है। ऐसे में अगर आप शहद का सेवन करते हैं, तो इन समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

डॉक्टर से सलाह लें

अगर आपको शहद से किसी भी तरह की एलर्जी की शिकायत है, तो ऐसे में इसे इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

सुबह पेट नहीं होता है साफ? तो सोते समय करें ये काम