गर्मियां आते ही ठंडा-ठंडा पानी पीने का मन करता है और ऐसे में लोग अपनी प्यास बुझाने के लिए फ्रिज का ठंडा पानी पीते हैं.
पर क्या आप जानते हैं कि फ्रिज का ठंडा पानी कई तरह की समस्याएं पैदा करता है.
ऐसे में अगर आप खुद को बीमारियों से दूर रखना चाहते हैं तो फ्रिज का पानी पीने के बजाय मटके का ठंडा पानी पिएं और अपनी प्यास बुझाएं.
मिट्टी में ऐसे कई तत्व होते हैं जो रोगों से लड़ने की क्षमता पैदा करते हैं. इतना ही नहीं इसमें पाए जाने वाले मिनरल्स शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं.
ऐसे में आइए जानते हैं कि मटके का पानी पीने से शरीर को क्या लाभ मिलते है.
ऐसे लोग जिन्हें एनीमिया की शिकायत रहती है, उनके लिए मटके का पानी काफी फायदेमंद माना जाता है क्योंकि मिट्टी में आयरन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है.
मटके के पानी का सेवन स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। क्योंकि मटके का पानी विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होता है.
शरीर में दर्द की शिकायत दूर होने पर मटके के पानी का सेवन काफी लाभदायक साबित होता है क्योंकि मिट्टी में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व पाए जाते हैं.
मटके का पानी तेज गर्मी में लू से बचाने में मदद करता है. मिट्टी के बर्तनों में पानी रखने से पानी के विटामिन और मिनरल्स शरीर के ग्लूकोज लेवल को बनाए रखते हैं. जिससे शरीर को ठंडक मिलती है.