सहदेवी एक आयुर्वेदिक औषधीय वाला पौधा माना जाता है। इसकी पत्तियों का सेवन करने से कई परेशानियां दूर हो सकती हैं।
सहदेवी के पत्ते में एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं। साथ ही, ट्राइटरपेन, लैक्टोन, अल्कालॉइड्स जैसे विभिन्न घटक पाए जाते हैं।
सहदेवी के पत्ते का पानी बनाने के लिए 1 गिलास और उसमें 2-3 पत्ते डालें फिर उसे उबालें। पानी आधा हो जाएं, तो हल्का ठंडा करके पिएं।
सहदेवी के पत्ते का पानी पीने से माइग्रेन की समस्या में राहत मिलती है। इस समस्या में सिर दर्द होता है, जो इस पानी को पीने से कम हो सकता है।
अगर आप गठिया के मरीज है, तो डाइट में सहदेवी के पत्ते का पानी शामिल करना चाहिए। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं।
अगर किसी को बुखार हो रहा हैं, तो भी सहदेवी के पत्ते का पानी पी सकता है। इसका पानी पीने से बुखार दूर हो सकता है।
अगर किसी के आंतों में कीड़े हो रहे हैं, तो सहदेवी के पत्ते का पानी पीना चाहिए। इस पत्ते का पानी पीने से कीड़े दूर होते है।