बरसात में तुलसी का काढ़ा पीने के फायदे


By Arbaaj11, Aug 2024 01:20 PMnaidunia.com

बरसात के मौसम में संक्रमण फैलने का अधिक खतरा होता है। इसलिए, इस मौसम में तुलसी का काढ़ा पीना चाहिए। तुलसी का काढ़ा शरीर के लिए रामबाण माना जाता है।

तुलसी का पत्ता

इस पेड़ का पत्ता औषधीय गुणों से भरपूर होता है। दरअसल, इसमें, एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन-सी, कैल्शियम और फाइबर पाया जाता है।

इम्यूनिटी बूस्ट

बरसात में नियमित रूप से तुलसी का काढ़ा पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है, क्योंकि इसमें विटामिन्स पाए जाते है।

स्किन की समस्याएं

यदि रोज 1 कप तुलसी का काढ़ा पीते है, तो स्किन से जुड़ी समस्याएं दूर रहती हैं। जैसे- मुहांसे, पिंपल्स जैसी समस्याएं दूर रहती हैं।

पाचन दुरुस्त

जिन लोगों का पाचन दुरुस्त नहीं रहता है उनको भी बरसात के मौसम में तुलसी का काढ़ा पीना चाहिए। इसका काढ़ा पाचन से जुड़ी समस्याओं दूर रहती हैं।

ऐसे बनाएं तुलसी का काढ़ा

पैन में 2 कप पानी और तुलसी पत्ता डालकर उसे उबाल लें। पानी को हल्का ठंडा करके पिएं। इस तरीके से रोज तुलसी का काढ़ा पिएं।

संक्रमण का खतरा कम

अगर आप बरसात के मौसम में तुलसी का काढ़ा पीते है, तो संक्रमण फैलने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

तुलसी का काढ़ा शारीरिक समस्याओं में फायदेमंद होता है। हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

रात को सोते समय लौंग खाने से क्या होता है?