सेहत के लिए सौंफ खाना बेहद ही फायदेमंद माना जाता है। रोजाना 1 चम्मच सौंफ खाएं, तो शरीर से जुड़ी 5 समस्याएं दूर हो सकती है।
सौंफ पोषक तत्व से भरपूर मसाला है। सौंफ में कैल्शियम, पोटेशियम और आयरन जैसे लाभकारी गुण पाए जाते हैं। इसलिए, यह शरीर के लिए फायदेमंद साबित होता है।
अगर आप शरीर के बढ़ते मोटापा से परेशान है, तो रोजाना 1 चम्मच सौंफ का सेवन करें। सौंफ खाने से मोटापा कम होता है।
शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में सौंफ मददगार होता है। खाना खाने के बाद 1 चम्मच सौंफ का सेवन करना चाहिए।
आंखों की रोशनी बरकरार में भी सौंफ कारगर होता है, क्योंकि इसमें विटामिन सी की प्रचुर मात्रा होती है। इसलिए, रोज 1 चम्मच सौंफ खाएं।
पेट खराब रहने से कई सारी परेशानियां झेलनी पड़ती है। ऐसे में पाचन को दुरुस्त रखने के लिए रोजाना 1 चम्मच सौंफ को डाइट में शामिल करें।
सौंफ को खाने से मुंह की बदबू भी दूर होती है। सौंफ को देसी माउथ फ्रेशर के रूप में भी जाना जाता है। रोजाना 1 चम्मच सौंफ का सेवन करें।
लाइफस्टाइल की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ