केला का सेवन लोग शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए करते हैं, क्योंकि यह एक ऐसा फल है, जो तुरंत एनर्जी देता है। साथ ही, इसे खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं।
केला बॉडी के ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखने का काम करता है। केला शरीर के साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत करने का काम करता है।
केले में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जैसे, जिंक, मैंगनीज और विटामिन ए। इसके छिलके को चेहरे पर रगड़ने से मुंहासे कम होते हैं।
केला शरीर की कैलोरी बर्न करने में भी काफी ज्यादा कारगर होता है, जिससे शरीर का वजन नियंत्रित करने में मदद भी मिलती है।
विटामिन ई और पोटेशियम से भरपूर केला शरीर में ही नहीं, बल्कि त्वचा में नमी बनाए रखता है। इसके सेवन से स्किन डिहाइड्रेट नहीं होती है।
केले में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट हार्ट के मरीज और दूसरी गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों को लाभ देते हैं। इससे कई गंभीर बीमारियां दूर होती हैं।
केले में फाइबर की मात्रा भी पाई जाती है, जो बाउल मूवमेंट को नियंत्रित करके डायरिया से राहत दिलाने में मदद करता है। यह काफी उपयोगी होता है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।