लंबे समय तक ऑयली फूड्स या बाहर का फास्ट फूड्स खाने के कारण कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने की समस्या हो सकती है। ऐसे में इस चीज का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।
इस चीज में घुलनशील फाइबर मौजूद होता है, जो शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद कर सकता है।
अगर आप लौकी की सब्जी बनाकर सेवन करते हैं, तो इससे बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल लेवल को संतुलित कर सकते हैं।
लौकी में पानी की मात्रा ज्यादा होती है। जिसके कारण शरीर को डिटॉक्स करने और गंदे कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद मिल सकती है।
लौकी को मसालेदार सब्जी और सूप के रूप में बनाकर सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। इससे शरीर को कई अन्य फायदे भी मिल सकते हैं।
लौकी की सब्जी को बनाते समय ध्यान रखें, कि इसे कम तेल में पकाएं। इससे लौकी में मौजूद सभी पोषक तत्व शरीर को मिलते हैं।
अगर आपको लौकी के सेवन से किसी तरह की समस्या महसूस होती है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com