गर्मियों में लौंग खाने से क्या लाभ होता है?


By Shivansh Shekhar01, Jun 2024 06:00 PMnaidunia.com

लौंग से लाभ

आज हम आपको गर्मियों में लौंग से होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताएंगे। लौंग एक आयुर्वेदिक औषधि की तरह है जिसके कई लाभ हैं।

स्किन में फायदे

आप गर्मियों के दिन में लौंग को अपनी डाइट में शामिल करके स्किन से जुड़ी समस्याओं से खुद का बचाव कर सकते हैं। यह इसमें वरदान होता है।

मुंह के छाले ठीक

गर्मियों के दिनों में मुंह में छाले जैसी समस्या से भी लोग काफी ज्यादा परेशान रहते हैं। ऐसे में आपके लिए लौंग का सेवन सही साबित हो सकता है।

कैसे करें इस्तेमाल?

जो जगह प्रभावित है वहां पर लौंग का तेल मलने से या लौंग चबाने से दर्द भी दूर होता है। आप चाहें तो भोजन, चाय या मिठाई के साथ खा सकते हैं।

गट हेल्थ

गर्मियों में जैसे जैसे तापमान बढ़ता है वैसे ही इंसान का पाचन क्रिया सुस्त होने लगता है। यदि आपको पाचन से जुड़ी समस्या है तो लौंग का सेवन कर सकते हैं।

क्या करना होगा?

इसके लिए आपको रोजाना सुबह में लौंग का पाउडर का सेवन करना चाहिए, क्योंकि यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाने का काम भी करता है।

किस समय खाएं?

भोजन के बाद लौंग मुंह में डालकर चबाने से एसिडिटी और सीने में जलन जैसी समस्या खत्म होने लगती है। मच्छरों से बचने के लिए लौंग का तेल अपने शरीर पर लगाएं।

डिसक्लेमर

इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य जानकारी पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

खाली पेट खाएं 2 चीजें, 15 दिनों में बढ़ेगा वजन