सर्दियों में हम शरीर को गर्म रखने के लिए कई तरह की चीज खाते हैं। कुछ चीज ऐसी होती है जो सर्दियों में हमारी डाइट में शामिल हो जाती हैं।
सर्दियों में दूध और खजूर का सेवन किसी अमृत से काम नहीं। यह दोनों चीज पोषक तत्वों से प्रचुर पाई जाती हैं। चलिए जानते हैं कि इन्हें एक साथ लेने पर क्या फायदे होते हैं?
खजूर में प्रचुर मात्रा में मैग्नीशियम, कैल्शियम, फास्फोरस, मैंगनीज जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। दूध में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। दोनों का एक साथ सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती है।
तेज और दुरुस्त दिमाग के लिए भी सर्दियों में खजूर वाला दूध पीना काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, खजूर और दूध दोनों ही विटामिन बी और पोटेशियम से प्रचुर होता हैं, जिससे तेज दिमाग होता है।
दूध और खजूर की एक साथ सेवन से पाचन तंत्र दुरुस्त होता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र में सुधार करता है और पेट से जुड़ी समस्याएं को कम करने में मदद करता है।
सर्दियों में दूध और खजूर का सेवन एक साथ करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसे नियमित पीने से शरीर की इम्युनिटी बढ़ती है।
जिन लोगों को नींद आने में कठिनाई होती है, वह लोग रात को खजूर वाला दूध पीकर सोए। ऐसा करने से रात को अनिद्रा की शिकायत दूर होती है।
जो लोग अपने कम वजन से परेशान हैं, उन्हें रात को सोने से पहले खजूर वाला दूध पीकर जरूर सोना चाहिए। इससे वजन बढ़ाने में मदद मिलती है।
स तरह आप भी रोजाना खजूर के साथ दूध पीकर इन सभी लाभों को उठा सकते हैं। इसी तरह हेल्थ से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com