आमतौर पर लोगों ने सेब का सेवन तो किया होगा, लेकिन बहुत कम लोगों ने ही सूखे सेब का सेवन किया होगा। यह सेहत के लिए बेहद ही लाभकारी होता है।
सूखे सेब गुणों से भरपूर होते है। इसमें कैल्शियम और विटामिन के अलावा पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।
अगर किसी व्यक्ति के शरीर में खून की कमी हो रही हो, तो उसे सूखे सेब का सेवन करना चाहिए। सूखे सेब खाने से शरीर में आयरन बढ़ता है।
अगर शरीर में इम्यूनिटी मजबूत रहती है, तो बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है। ऐसे में इम्यूनिटी मजबूत रखने के लिए सूखे सेब का सेवन किया जा सकता है।
सूखे सेब में फाइबर और फैट की मात्रा शून्य होती है, जिसके कारण इसको खाने से वजन कंट्रोल में रहता है।
शरीर में कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ने के कारण दिल पर असर पड़ता है। इसको कंट्रोल में रखने के लिए रोज सूखे सेब का सेवन कर सकते है।
सूखे सेब का सेवन पेट के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसको खाने से कब्ज की समस्या से तुरंत राहत पाया जा सकता है।