सहजन की सब्जी खाने के इतने फायदे, जिसे गिनते-गिनते थक जाएंगे


By Ritesh Mishra03, Feb 2025 11:35 AMnaidunia.com

सहजन जिसे ड्रमस्टिक के नाम से भी जाना जाता है। इसका सेवन सेहत के लिए किसी औषधि से कम नहीं। यह शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद करता है। चलिए जानते हैं, रोजाना सहजन की सब्जी खाने से क्या फायदे मिलते हैं।

इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए सहजन

सहजन में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करते हैं। यह बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करते हैं।

मजबूत हड्डियों के लिए सहजन

सहजन में कैल्शियम और फास्फोरस प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

डायबिटीज पेशेंट के लिए सहजन

सहजन की सब्जी का सेवन डायबिटीज पेशेंट के लिए काफी फायदेमंद है। यह डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है।

मजबूत पाचन तंत्र के लिए सहजन

सहजन की सब्जी पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। यह कब्ज, गैस और एसिडिटी में राहत दिलाने में मददगार है।

खून की कमी दूर करने में मददगार सहजन

सहजन की सब्जी के सेवन से खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है। इसका सेवन महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद है।

स्किन और बालों के लिए सहजन

सहजन में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन ए पाया जाता हैं, यह स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। यह बालों को मजबूत और घना बनाने में सहायक है।

सहजन का सेवन कैसे करें?

सहजन का सेवन आप सब्जी के रूप में कर सकते है। आप चाहे तो इसे दाल में डालकर भी खाया जा सकता है।

इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

इन रोगों में किसी औषधि से कम नहीं हींग का पानी