दूध और अंजीर दोनों ही बॉडी के लिए अच्छे माने जाते है, लेकिन जब दोनों को मिलाकर पिएं, तो दोगुना फायदा मिल सकता है।
दूध और अंजीर पोषक तत्व से भरपूर होते है। इनमें कैल्शियम, फाइबर, विटामिन्स, मैग्निशियम, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है।
दूध और अंजीर फाइबर से भरपूर होता है। ऐसे में इसका सेवन करने से बढ़ते हुए शरीर के वजन को आसानी से कम किया जा सकता है।
अगर आपको रात में सोते समय दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, तो रोजाना दूध और अंजीर को मिलाकर पीना चाहिए।
यदि किसी की हड्डियां दिन पर दिन कमजोर होती जा रही है, तो रोज दूध और अंजीर का मिलाकर पिएं। इसमें कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत करता है।
शरीर में इम्यूनिटी मजबूत होने से संक्रमण होने का खतरा कम होता है। ऐसे में दूध और अंजीर का मिलाकर पीने से इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है।
किसी भी चीज का सेवन सही समय पर करने से ही फायदा मिलता है। इन सभी फायदों के लिए दूध और अंजीर का सेवन रात में करें।
दूध और अंजीर दोनों का मिलाकर पानी सेहत के लिए रामबाण होता है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ