अलसी पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। रोजाना 1 चम्मच अलसी के सेवन से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।
अलसी में फाइबर की प्रचुर मात्रा पाई जाती है, जिससे भूख कम लगती है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करके वजन कम करने में मदद करता है।
अलसी में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करके दिल की सेहत का ख्याल रखता है। इसे रोजाना खाने से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद मिलती है।
अलसी में फाइबर की काफी ज्यादा मात्रा पाई जाती है, जिससे पाचन को दुरुस्त रहता है। यह कब्ज, गैस और पेट जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
अलसी में मौजूद विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड त्वचा को नरम रखता है और चेहरे पर झुर्रियां आने से रोकता है। इसके नियमित सेवन से बाल मजबूत होते हैं।
अलसी में कैल्शियम और मैग्नीशियम होता है, जो हड्डियों की मजबूती प्रदान करता है। यह ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचाता है।
अलसी का सेवन महिलाओं में हार्मोनल बैलेंस का बनाकर रखता है। यह पीरियड्स के दर्द और मेनोपॉज के लक्षणों को कम करने में सहायता करता है।
अलसी के बीज ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करते हैं। इसका सेवन से डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद माना जाता है।
इस तरह रोजाना आप भी 1 चम्मच अलसी का सेवन कर इन फायदो को उठा सकते हैं। इसी तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com