लहसुन का सेवन रात को सोने से पहले करना फायदेमंद होता है। रात को कच्ची लहसुन की 1 कली रोजाना खानी चाहिए। आइए इससे मिलने वाले गजब के फायदे जानते हैं।
लहसुन में ऐसे कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो गंभीर शारीरिक समस्याओं को आसानी से कंट्रोल और दूर कर सकती है।
रात को सोने से पहले 1 कच्ची लहसुन की कली खाने से वजन तेजी से कम होने लगता है। साथ ही, पेट की चर्बी भी कम होती है।
अगर आप कोलेस्ट्रॉल के मरीज है, तो रात को कच्चा लहसुन जरूर खाएं। इसमें एंटी- हाइपरलिपिडेमिया गुण पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करता है।
बदलते समय के साथ सर्दी-जुकाम होना आम है। इससे निजात पाने के लिए रात में कच्चा लहसुन खाएं। लहसुन खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है।
कच्चे लहसुन की कली का सेवन रात में करने से हड्डियों को भी मजबूती मिलती है। दरअसल, कच्चे लहसुन में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है।
रात को सोने से आधा घंटा पहले 1 कच्ची लहसुन की कली को हल्के गुनगुने पानी के साथ लें। अधिक लहसुन खाने से परहेज करें।
रात को लहसुन खाने से अद्भुत फायदे मिलते हैं। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ